महाद्वीप के नाम । महाद्वीप और महासागरों के नाम, महाद्वीपों की विशेषताएं ।

महाद्वीप के नाम”

पृथ्वी पर ऐसे भूभाग जो समुद्र सतह से ऊपर उठे हुए हैं और विशाल क्षेत्रों में फैले हुए हैं को महाद्वीप कहा

जाता है । यदि हमारा प्रश्न यह है कि पृथ्वी पर स्थित महाद्वीप के नाम क्या है और उनकी संख्या क्या है तो

पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप हैं और उनके नाम अवरोही  क्रम ( घटते हुए ) में निम्नलिखित हैं।

महाद्वीप के नाम

1) एशिया (Asia)
2) अफ्रीका (Africa) ।
3) उत्तरी अमेरिका (North America) ।
4) दक्षिण अमरीका (South America) ।
5) अंटार्टिका (Antarctica )।
6) यूरोप (Europe) ।
7) आस्ट्रेलिया (Australia) ।

हमारी संपूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल 509700000 वर्ग किलोमीटर है इसमें से 71% क्षेत्र पर जलमंडल (महासागर)

और 29% क्षेत्र पर स्थलमंडल (महाद्वीप) का विस्तार है ।

 महाद्वीपों के नाम और उनका क्षेत्रफल –:

S.N.
महाद्वीप       Continent
भू भाग का % क्षेत्र 
    क्षेत्रफल  area
1
एशिया महाद्वीप (Asia)
29.5
43778000
2
अफ्रीका महाद्वीप (Africa)
20.0
29680000
3
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America)
16.6
24634400
4
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप (South America) 
12.0
17808000
5
अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)
9.9
14691600
6
यूरोप महाद्वीप (Europe)
6.5
9646000
7
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia)
5.5
8162000
Total
100
148400000

महाद्वीप और महासागरों के नाम –:

पृथ्वी पर स्थित प्रमुख महाद्वीप और महासागरो के नाम निम्न हैं 

S.N

महाद्वीप के नाम (7)

महासागर के नाम (5)

1

एशिया महाद्वीप (Asia)

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

2

अफ्रीका महाद्वीप (Africa)

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

3

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America)

हिन्द महासागर (Indian Ocean)

4

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप (South America) 

अंटार्कटिका महासागर (Antarctic Ocean)

5

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

6

यूरोप महाद्वीप (Europe)

7

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia)

 

महाद्वीपों की विशेषताएं

एशिया (Asia)

एशिया (Asia)–:

एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आंसू से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ सूर्य उदय से है ।

यह महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है (विश्व के स्थल भाग का 29.5%) और विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवासरत है ।

एशिया महाद्वीप में कुल देशों की संख्या लगभग 48 है ।

एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत श्रृंखला का माउंट एवरेस्ट ( 8848 मीटर) स्थित है।

विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर इसी महाद्वीप में स्थित है जिसकी ऊंचाई 4875 मीटर है इसी कारण पामीर को विश्व की छत (Roof of the world) कहते हैं।

विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 2 देश एशिया महाद्वीप में ही है चीन और भारत।

एशिया महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन और सबसे छोटा देश मालदीप है ।

एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।

महाद्वीप की सबसे लंबी नदी यांग सी रिवर चीन में है ।

स्थल भाग में सबसे निचला स्थान मृत सागर है 397 मीटर समुद्र तल से नीचे ।

फिलीपींस दीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त है (11033 मीटर गहरा)।

विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मीटर गहरी) है।

विश्व की सबसे बड़ी झील Inland Ocean कैस्पियन सागर (37180 वर्ग किलोमीटर) एशिया में स्थित है ।

विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पेंगोंग झील (4267 मीटर ऊंचाई) लद्दाख तिब्बत में स्थित है।

विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम भारत के राज्य मेघालय में स्थित है (वार्षिक वर्षा 11405 मिली मीटर) है।

एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियां हैं हंग हो, आमोर, गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, सिक्यांग, इरावदि और यांग सि क्यांग ।

गेहूं,चावल, गन्ना, जुट, रबर आदि के उत्पादन में एशिया विश्व में प्रथम स्थान पर है।

एशिया में स्थित जापान ऐसा देश है जहां विश्व में सबसे पहले सूर्योदय होता है।

अफ्रीका (Africa)–:

एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है (विश्व के स्थल भाग का 20.0%), जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से अलग होता है ।

इस महाद्वीप से भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनो ही गुजरती है ऐसा यह एकमात्र महाद्वीप है, जहाँ से ये तीनो रेखाएं गुजरती हैं ।

विश्व की सबसे लंबी नील नदी (6650 किलोमीटर) अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में बहती है इसका उद्गम विक्टोरिया झील से होता है ।

इस महाद्वीप की कांगो नदी भूमध्य रेखा को और लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।

उष्ण घास के मैदानों को सवाना और शीतोष्ण घास के मैदानों को इस महाद्वीप में वेल्द् कहा जाता है ।

लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ने वाली स्वेज नहर का निर्माण 1869 ईस्वी में किया गया था। यूरोप से एशिया महाद्वीप के बीच 7000 किलोमीटर की दूरी इस नहर ने कम कर दी थी इस नहर की लंबाई 168

किलोमीटर है जो मिस्र देश के अधिकार क्षेत्र में है ।

विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान (8400000 वर्ग किलोमीटर) अफ्रीका महाद्वीप की संपूर्ण उत्तरी भाग में फैला हुआ है।

महाद्वीप में कुल 54 देश है इनमें से क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश अल्जीरिया और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश नाइजीरिया है ।

विश्व की कुल जनसंख्या का 16.72% अफ्रीका महाद्वीप में ही निवासरत है।

विश्व का 50% हीरा अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है प्रमुख उत्पादक देश है साउथ अफ्रीका बोत्सवाना अंगोला नामीबिया और कांगो हैं ।

हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है जो गैंडे के सींग जैसा दिखाई देता है यहां स्थित प्रमुख देश हैं इथोपिया सोमालिया और जिबूती ।

अफ्रीका के भूमध्य रेखा पर स्थित देश है गिबन कांगो गणतंत्र युगांडा रवांडा कीनिया और सोमालिया ।

अफ्रीका महाद्वीप में सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश मिस्र है ।

विश्व की सर्वाधिक आदिम जनजातियां अफ्रीका में ही पाई जाती है बुशमैन (कालाहारी) पिग्मी (कांगो बेसिन) ब्ददू (सहारा मरुस्थल) आदि प्रमुख है।

उत्तरी अमेरिका (North America)–:

 

महाद्वीप के नाम”उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है ।(विश्व के स्थल भाग का 16.6%)

उत्तर अमेरिका मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्रों को मिलाकर कुल 29 देश इस महाद्वीप में है।

यह महाद्वीप विश्व के 16.5% भूभाग पर फैला हुआ है ।

उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ईस्वी में कोलंबस द्वारा की गई थी अतः इसे नई दुनिया कहा जाता है।

उत्तरी अमेरिका का नाम अमलीडो वेस्पुची नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका रखा गया है ।

पनामा नहर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका को जोड़ती है जिससे एटलांटिक तथा प्रशांत महासागरों के बीच जहाजों का यातायात संभव हुआ है ।

उत्तरी अमेरिका का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिनले 6194 मीटर अलास्का में है उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदानों को प्रेयरी कहा जाता है ।

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट मेक्सिको की खाड़ी पर चलने वाले चक्रवात हेरीकेन और टॉरनेडो कहलाते हैं ।

उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूफाउंडलैंड के दक्षिण पश्चिम तटीय भाग को ग्रैंड बैंक कहते हैं यह मत्स्य उत्पादन का प्रमुख केंद्र है ।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में रेड इंडियन और नीग्रो नामक प्रमुख जनजातियां रहती है ।

ब्लैक हिल व्यू हिल तथा ग्रीन हिल नामक पहाड़ी या संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

पनामा नहर में दो बंदरगाह कोलन और पनामा है ।

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर मेक्सिको सिटी है ।

उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में नमकीन पानी की झील ग्रेट साल्ट लेक स्थित है यह यूटा प्रांत में है ।

अमेरिका की सेंट लॉरेंस नदी झिलों से मिलकर विश्व का सबसे लंबा आंतरिक जलमार्ग बनाती है ।

5 ग्रेट लेक सुपीरियर, हुयरन,ओरेंटेरियो, इरी,और मिशीगन मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा बनाती हैं ।

नियाग्रा जलप्रपात इरी और ओरेंटेरियो झील के मध्य स्थित है ।

कनाडा का वुड बफैलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा पार्क है जो उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है अल्बर्टा प्रांत में स्थित है ।

संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट प्रमुख कार उद्योग केंद्र है ।

कनाडा का मॉन्ट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है कनाडा विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादन करने वाला देश है ।

संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व में सर्वाधिक मक्का और सोयाबीन का उत्पादन करने वाला देश है ।

मेक्सिको विश्व में सर्वाधिक चांदी उत्खनित करने वाला देश है ।

दक्षिण अमेरिका (South America)–:

दक्षिण अमेरिका
Aerial view of Botafogo Bay from high angle, Rio De Janeiro

दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्ध में ही है ।

यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है (विश्व के स्थल भाग का 12.0%), जिसमें कुल 15 देश स्थित है ।

भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिण अमेरिकी देश है इक्वाडोर कोलंबिया और ब्राजील ।

दक्षिण अमेरिका में पेरू बोलीविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील टिटिकाका (3811 मीटर ऊंचाई पर) है ।

वेनेजुएला की केरो नदी पर स्थित एंजेल नामक झरना विश्व का सबसे ऊंचा झरना है (979 मीटर)।

दक्षिण अमेरिका में चिली अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजस डेल सैलेडो (6868 मीटर) एंडीज पर्वतमाला में स्थित है ।

दक्षिण अमेरिका में ब्राजील में बहने वाली नदी विश्व में अपवाह की दृष्टि से सबसे बड़ी नदी है साथ ही इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी भी है ।

बोलिविया राज्य की राजधानी लाफार्ज विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी है समुद्र तल से (3658 मीटर) ।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर रियो डी जनेरो ब्राजील में है ।

दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना में घास के मैदानों को पंपास कहते हैं ।

दक्षिण अमेरिका में ब्राजील और पेंटोगोनिया के पठार हैं ।

एंडीज पर्वत की सबसे ऊंची चोटी काकाकुआ ऊंचाई 6960 मीटर है एंडीज विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला है यह लगभग 7200 किलोमीटर लंबी है ।

कैंडिस के उत्तर-पश्चिम में अटाकामा मरुस्थल है दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल पेटागोनिया है ।

इस महाद्वीप का सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे है ।

दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़ सिनकोना चंदन कारोबा आदि वस्तुएं प्राप्त होती हैं ।

दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना सर्वाधिक सूरजमुखी के बीज उत्पादित करता है विश्व में इसका दूसरा स्थान है ।

दक्षिण अमेरिका का ब्राजील विश्व में सर्वाधिक काफी उत्पादित करने वाला देश है ।

चुकीकामाता तांबा खान दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।

दक्षिण अमेरिका में सर्वाधिक मक्का उत्पादक देश अर्जेंटीना है जबकि सर्वाधिक कहवा उत्पादक देश ब्राजील और सर्वाधिक तेल उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलंबिया है और सर्वाधिक तांबा का उत्पादन चिली देश में होता है ।

अंटार्कटिका (Antarctica)–:

यह महाद्वीप विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है क्योंकि इस महाद्वीप का ज्यादातर हिस्सा (98%)बर्फ और पानी से घिरा हुआ है।

यह महाद्वीप कुल भू क्षेत्र का 9.9% है ।

हमेशा सफेद बर्फ से ढके होने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है ।

महाद्वीप की खोज फेबियन वेलिंग शासेन ने की थी वह 1820 में अपने जहाज वोस्टाक से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचे थे।

एकमात्र महाद्वीप है जिसमें किसी भी देश का अधिकार नहीं है ।

महाद्वीप मैं पेड़ पौधे बिल्कुल भी नहीं है सिर्फ कुछ वनस्पतियां जैसे मास और लाइकेन इसके कुछ भागों में उगती है।

मनुष्यों की आबादी बिल्कुल भी नाम मात्र की है मात्र कुछ रिसर्च स्टेशन अलग-अलग देशों के हैं जहां कुछ लोग रिसर्च कार्य के लिए यहां पर थोड़े समय के लिए रहते हैं ।

समुद्री जीवो में व्हेल पेंगुइन सी लायन जैसे जीव पाए जाते हैं ।

साउथ पोल पर चारों दिशाओं में गोलाकार में फैला हुआ है ।

इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एलब्रुस है।

दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले अकेले पहुंचने वाले व्यक्ति एमडसन थे जो 1911 में यहां पहुंचे थे।

इस महाद्वीप पर सबसे ऊंचा पर्वत शिखर विंसन मैसिफ है(5140 मीटर) ।

यूरोप (Europe)–:

काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है इस महाद्वीप में कुल 46 देश हैं।

विश्व का छठे नंबर का सबसे बड़ा महाद्वीप है इस से छोटा एकमात्र महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है।

यह महाद्वीप कुल भू क्षेत्र के 6.5% भाग पर फैला हुआ है ।

यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।

यूरोप का सर्वोच्च पर्वत शिखर एल्बुर्ज (5642 मीटर) रूस में स्थित है।

यूरोप महाद्वीप सर्वाधिक महत्वपूर्ण और सबसे लंबी नदी डेन्यूब (2842 किलोमीटर लंबी) ऑस्ट्रिया,

बुल्गारिया,चेक, स्लोवाकिया, युगोस्लाविया, रूमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला

सागर में मिल जाती है।

डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट बुखारेस्ट वियना और बेलग्रेड जैसे बड़े बंदरगाह शहर स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस यूरोप महाद्वीप में स्थित है ।

यूरोप के अधिकांश देश तीन ओर से समुद्र द्वारा घिरे होने के कारण प्राय दीपों का महाद्वीप भी कहा जाता है ।

यूरोप महाद्वीप के फिनलैंड देश को झीलों का देश कहा जाता है ।

यूरोप के फ्रांस को हाईन यार्ड और नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते हैं।

इंग्लिश चैनल फ्रांस और इंग्लैंड को अलग करती है।

स्वीटजरलैंड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है।

नीदरलैंड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबंध बनाकर समुद्र से भूमि प्राप्त की है जिन्हें पोल्डर कहते हैं ।

आल्पस पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैंड में है ।

स्वीटजरलैंड और इटली के बीच ग्रेट सैंट बर्नार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है ।

ऑस्ट्रिया और इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है ।

राइन नदी का जल मार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतः स्थलीय  जलमार्ग है।

यूक्रेन विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादन करने वाला देश है जिसे विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया कहा जाता है।

यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर स्थित है ।

फ्रांस देश की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसा हुआ है इसे विश्व की फैशन की राजधानी कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia)–: 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज एबेल तस्मान और कैप्टन कुक ने अलग-अलग समय पर की थी।

पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 22 देश स्थित है । यह महाद्वीप कुल भू क्षेत्र का 5.5% है ।

इस महाद्वीप को मकर रेखा दो बराबर हिस्सों में बांटती है।

ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है इस पर्वत श्रेणी और महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर को कोस्युरको (2228 मीटर ऊंचा) है।

ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध सोने की खाने कालगूर्ली और कुलगार्डी है।

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड देश को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट और सीसा अयस्क उत्पादन करने वाला देश है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में विश्व विख्यात मूंगे की चट्टान ए ग्रेट बैरियर रीफ स्थित है।

इस महाद्वीप का प्रमुख मरुस्थल है गिबसन और विक्टोरिया।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लिस लैंड ऑफ कंगारू और प्यासी भूमि का देश भी कहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मेरिनो ऊन उत्पादक देश है यह विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है।

ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेल मार्ग ऑस्ट्रेलियाई ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेल मार्ग है जो पार्थ से सिडनी के मध्य स्थित है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी मरे डार्लिंग है।

F.A.Q.

Q 1 – क्या दुनिया में 5 या 7 महाद्वीप है ?

Ans – वह बड़े भूभाग जो पृथ्वी पर समुद्र से घिरे हुए हैं जिन्हें महाद्वीप कहा जाता है उनकी संख्या कुल 7 है।

वैसे वर्तमान में आठवे महाद्वीप की भी खोज की गई है पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीप अवरोही क्रम में निम्न है।

1) एशिया (Asia) ।2) अफ्रीका (Africa) ।3) उत्तरी अमेरिका (North America) ।4) दक्षिण अमरीका (South

America) ।5) अंटार्टिका (Antarctica )।6) यूरोप (Europe) ।7) आस्ट्रेलिया (Australia)

Q 2 – आठवां महाद्वीप का नाम क्या है ?

Ans – विश्व के सबसे नवीनतम इस महाद्वीप की खोज पिछले कुछ दशकों में ही हुई है। इस महाद्वीप का नाम जीलैंडिया (Zealandia) है जो कि न्यूजीलैंड के दक्षिण दिशा में स्थित है और इस महाद्वीप का अधिकांश भाग जल में मग्न है।

Q 3 – भारत कौन से महाद्वीप में आता है ?
Ans – भारत विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया महाद्वीप में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से भारतीय क्षेत्र को एक उपमहाद्वीप की संज्ञा दी जाती है।

Q 4 एशिया महाद्वीप में कितने देश स्थित है ?

Ans – एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। वर्तमान में इस महाद्वीप में लगभग 48 देश स्थित है जो क्षेत्रफल के आधार पर विश्व के बड़े देशों में गिने जाते हैं।

Read More : महासागर कितने हैं ।

9 thoughts on “महाद्वीप के नाम । महाद्वीप और महासागरों के नाम, महाद्वीपों की विशेषताएं ।

  1. महासागर कितने हैं । - News Next February 7, 2023 at 16:45

    […] जलडमरूमध्य पर तथा आधार अंटार्कटिक महाद्वीप पर […]

    Reply
  2. karim February 7, 2023 at 17:31

    Nice blog.

    Reply
  3. चक्रवात | क्या चक्रवात से लाभ भी है | चक्रवात, प्रतिचक्रवात में अंतर - News Next February 8, 2023 at 16:22

    […] माना जाता है कि, सर्वप्रथम अमेरिकी महाद्वीप के नाविकों ने 1950 के दशक में तूफानों के […]

    Reply
  4. वायुमंडल किसे कहते हैं। (Atmosphere) वायुमंडल क्या है, वायुमंडल की परतें । - News Next February 27, 2023 at 12:13

    […] Read More : महाद्वीप और महासागरों के नाम। […]

    Reply
  5. ज्वालामुखी | भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहां है ? - News Next March 2, 2023 at 18:04

    […]               2) मध्य महाद्वीपीय पेेटी  ( Mid-continental belt […]

    Reply
  6. एशिया महाद्वीप के देश - News Next March 20, 2023 at 11:09

    […] महाद्वीप के प्रमुख देश और उनका […]

    Reply
  7. नील नदी। उद्गम स्थल, सहायक नदियां,आर्थिक महत्व, डेल्टा, विश्व की सबसे लंबी नदी। - News Next March 20, 2023 at 22:01

    […] का जन्म हुआ और वे विकसित हुई। अफ्रीका महाद्वीप में इस नदी का महत्व इसी बात से लगाया जा […]

    Reply
  8. Hind Mahasagar - News Next May 16, 2023 at 07:14

    […] की उत्तरी छोर पर एशिया महाद्वीप (भारत) पश्चिमी छोर पर अफ्रीका महादीप […]

    Reply
  9. Bhukamp - News Next July 4, 2023 at 22:18

    […] महाद्वीपीय तथा महासागरीय मिलन का […]

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *