एशिया महाद्वीप के देश

एशिया महाद्वीप के देश

एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश और उनका विवरण

भारत

एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों में भारत का एक विशिष्ट स्थान है।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया महाद्वीप में दूसरे स्थान पर आता है।

जनसंख्या के मामले में भी इसे एशिया महाद्वीप में प्रथम स्थान प्राप्त है । अप्रैल 2023 मे चीन की आबादी को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया।

एशिया महाद्वीप में जूट और गन्ने के उत्पादन भारत का प्रथम स्थान है खनिज उत्पादन में अभ्रक, टीन, के उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त है।

चीन

एशिया महाद्वीप में क्षेत्रफल मे प्रथम और जनसंख्या में चीन को दूसरा  स्थान प्राप्त है।

चीन की आबादी का एक बड़ा भाग चीन के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में निवासरत है।

भारत और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण मैकमोहन लाइन से होता है।

चीन विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसका उसके सभी पड़ोसी देशों से सीमा विवाद है।

गत 30-40 दशकों में चीन ने व्यापक आर्थिक उन्नति प्राप्त की है और वर्तमान में वह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

गत वर्षों में कोरोना के वैश्विक प्रसार को लेकर चीन की व्यापक आलोचना सारे विश्व में हुई है चीन का आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत होना विश्व के लिए खतरे की घंटी है।

रूस

एशिया महाद्वीप के बड़े देशों में और उसका नाम भी सम्मिलित है क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है।

किंतु इस देश का एक बड़ा भूभाग की यूरोप महाद्वीप के अंतर्गत स्थित होने के कारण यह एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश नहीं है।

रूस विश्व की दो बड़ी महा शक्तियों में से एक गिना जाता है 1991 में रूस के विघटन के बाद से रूस कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है।

जापान

द्वितीय विश्व युद्ध में परमाणु हमलों की विभीषिका झेलने के बावजूद जापान ने बीसवीं सदी में बहुत उन्नति प्राप्त की आज भी ऐसा माना जाता है कि तकनीक के मामले में जापान सारे विश्व से कम से कम 20 वर्ष आगे होता है।

जापान में खनिजों का अभाव होने के बावजूद उसने तकनीकी क्षेत्र में व्यापक उन्नति प्राप्त की है।

अधिकतर जापान पहाड़ों और दीपों से मिलकर बना है खेती के लिए कम जमीन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी जानकारी की सहायता से जापान अपनी जरूरत का खाद्यान्न का उत्पादन स्वयं करता है।

जापान की राजधानी टोक्यो विश्व के सबसे घने बसे राजधानी क्षेत्रों में से एक है।

जापान उन देशों में सम्मिलित हो गया है जहां जनसंख्या वृद्धि दर ऋण आत्मक हो रही है जापान की उन्नति में वहां की औद्योगिक प्रबंध व्यवस्था का प्रमुख हाथ रहा है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया को दीपों का देश कहा जाता है जो लगभग 25000 दीपों से मिलकर बना है।

भूमध्य रेखा पर स्थित यह देश एशिया महाद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित है।

इंडोनेशिया देश के कई दीप ज्वालामुखी दीप है जो जागृत अवस्था में है।

कोरिया

एशिया महाद्वीप के पूर्वी छोर पर उत्तर और दक्षिण कोरिया देश स्थित है।

दक्षिण कोरिया देश ने भी जापान की ही तरह व्यापक तकनीकी उन्नति की है और सारे विश्व में ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात करके अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल शहर को विश्व के सबसे सुंदर शहरों में से एक माना जाता है।

कोरिया देश की पश्चिमी भाग में पीला सागर है जबकि पूर्वी भाग में जापान सागर स्थित है उत्तर कोरिया की सीमाएं चीन के साथ लगती है।

दक्षिण कोरिया एक लोकतांत्रिक देश है वही उत्तर कोरिया में तानाशाही शासन है।

एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश उनकी राजधानी, क्षेत्रफल, मुद्रा, और भाषाएं।

S.N.
Country
Capital
Area
Currency
Language

1

अफगानिस्तान काबुल 652225 अफगानी पस्तो, दारी, पारसी 

2

भारत नई दिल्ली 32872633 भारतीय रुपया

हिन्दी

3 भूटान थिम्फू 47000 न्गुलट्रम

दजोंनखा

4 बांग्लादेश ढाका 143998 टका

बांग्ला

5

बहरीन मनामा 692 बहरीन दिनार अरबी
6 चीन बीजिंग 9572900 युआन

चीनी

7

ब्रुनेई बंदरसेरी 5765 ब्रुनेई डालर मलय
8 गुआम अगाना 541 यूनाइटेड स्टेट डालर

अंग्रेजी

9

हांगकांग (चीन) विक्टोरिया 1074 एच. के. डॉलर चीनी, अंग्रेजी
10 मकाऊ (चीन) मकाऊ 17.5 पटाका

पुर्तगाली चीनी, 

11

इंडोनेशिया जकार्ता 1948732 इंडोनेशिया रुपया बहासा
12 ईरान तेहरान 1648196 रियाल

फारसी

13

इराक बगदाद 435052 इराकी दिनार अरवी
14 इस्रायल जेरूसलम 20700 न्यू शेकेल

हिब्रू, अरवी

15

जापान टोक्यो 377835 येन जापानी
16 जोर्डन अम्मान 88946 जोर्डन दिनार

अरवी

17

कंबोडिया न्होम पेन्ह 181916 रिएल ख्मेर
18 उत्तरी कोरिया प्योंगयांग 122400 वॉन

कोरियन

19

दक्षिणी कोरिया सिओल 99237 वॉन कोरियन
20 कुवैत कुवैत सिटी 17818 कुवैती दिनार

अरवी

21

साइप्रस निकोसिया 5896 साइप्रस पौंड ग्रीक, तुर्की
22 लेबनान बेरुत 10230 लेबनीज पौंड

अरवी

23

मलेशिया क्वालालंपुर 330442 रिंगगिट मलय
24 मालदीव माले 289 मालदीवियन रुपया

दिवेही

25

मंगोलिया उलानबटोर 1566500 तुगरिक खाल्खा, मंगोलियन
26 म्यान्मार (बर्मा) रंगून (यांगून) 676577 वर्मी क्यात

वर्मी

27

नेपाल काठमांडू 147181 नेपाली रुपया नेपाली
28 ओमान  मस्कट 309500 रियाल ओमानी

अरबी

29

फिलीपींस मनीला 300076 फिलीपीनो पीसो फिलीपिनो, अंग्रेजी
30 कतार दोहा 11427 रियाल

अरबी

31

सऊदी अरब रियाद 2240000 सऊदी रियाल अरबी
32 सिंगापुर सिंगापुर 622 सिंगापुरी डॉलर

चीनी,मलय तमिल अंग्रेजी

33

श्रीलंका कोलंबो 65610 श्रीलंका रुपया सिंहली
34 सीरिया दमिश्क 185180 सीरियन पौंड

अरबी

35

ताइवान ताइपे 36000 न्यू ताइवान डॉलर

मेंडेरिन चीनी

36

थाईलैंड बैंकाक 513115 थाई वहत थाई
37 तुर्की अंकारा 779452 तुर्की लीरा

तुर्की

38

संयुक्त अरब अमीरात अबू धावी 77700 दिरहम अरबी
39 वियतनाम हनोई 329566 डाँग

वियतनामी

40

यमन (गणराज्य) साना 472099 यमनी रियाल अरबी
41 उज्बेकिस्तान * ताशकंद 447400 रूबल

उज्वेक

42

कजाकिस्तान अल्माती 2717300 रूबल कजाख
43 किर्गिजिस्तान बिशकेक 198500 रूबल

किर्गिज

44

पाकिस्तान  इस्लामाबाद 796095 पाकिस्तानी रुपया पाकिस्तानी रुपया
45 लाओस वियन्तियान 236800 न्यू किपलाओ

लाओ

एशिया महाद्वीप (Asia)–:

1) एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आंसू से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ सूर्य उदय से है ।

2) यह महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है (विश्व के स्थल भाग का 29.5%) और विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवासरत है ।

3) एशिया महाद्वीप में कुल देशों की संख्या लगभग 45 है ।

4) एशिया महाद्वीप में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत श्रृंखला का माउंट एवरेस्ट ( 8848 मीटर) स्थित है।

5) विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

6) विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर इसी महाद्वीप में स्थित है जिसकी ऊंचाई 4875 मीटर है इसी कारण पामीर को विश्व की छत (Roof of the world) कहते हैं।

7) विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 2 देश एशिया महाद्वीप में ही है चीन और भारत।

8) एशिया महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन और सबसे छोटा देश मालदीप है ।

9) एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।

10) महाद्वीप की सबसे लंबी नदी यांग सी रिवर चीन में है ।

11) स्थल भाग में सबसे निचला स्थान मृत सागर है 397 मीटर समुद्र तल से नीचे ।

12) फिलीपींस दीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त है (11033 मीटर गहरा)।

13) विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1940 मीटर गहरी) है।

14) विश्व की सबसे बड़ी झील Inland Ocean कैस्पियन सागर (37180 वर्ग किलोमीटर) एशिया में स्थित है ।

15) विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पेंगोंग झील (4267 मीटर ऊंचाई) लद्दाख तिब्बत में स्थित है।

16) विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम भारत के राज्य मेघालय में स्थित है (वार्षिक वर्षा 11405 मिली मीटर) है।

17) एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियां हैं हंग हो, आमोर, गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, सिक्यांग, इरावदि और यांग सि क्यांग ।

18) गेहूं,चावल, गन्ना, जुट, रबर आदि के उत्पादन में एशिया विश्व में प्रथम स्थान पर है।

19) एशिया में स्थित जापान ऐसा देश है जहां विश्व में सबसे पहले सूर्योदय होता है।

2 thoughts on “एशिया महाद्वीप के देश

  1. महाद्वीप के नाम । महाद्वीप और महासागरों के नाम, महाद्वीपों की विशेषताएं । - News Next March 20, 2023 at 11:11

    […] एशिया (Asia) […]

    Reply
  2. Alberuni - News Next August 5, 2023 at 00:23

    […] एशिया में बीता जहां के राजनीतिक परिवेश का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा ऐसा अनुमानित है कि आरंभ में वह ख्वारिज्म के […]

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *