भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति राष्ट्र का औपचारिक प्रमुख होता है इस लेख में हम भारत के राष्ट्रपतियों की सूची के अतिरिक्त उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर दृष्टिपात करेंगे।

हमारे देश में कार्यपालिका का प्रधान प्रधानमंत्री होता है जबकि देश का औपचारिक प्रमुख राष्ट्रपति होता है।

वास्तविक रूप से सत्ता संचालन का अधिकार केंद्रीय मंत्रिमंडल और उसके मुखिया प्रधानमंत्री में होती है, और राष्ट्रपति को एक रबर स्टैंप माना जाता है लेकिन वास्तविक रूप से देखा जाए तो कई अवसरों पर राष्ट्रपति पद की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है और भारत के राष्ट्रपतियों ने इसे सिद्ध भी किया है।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची जानने से पूर्व राष्ट्रपतियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को जान लेना आवश्यक है जो निम्न है।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे उन्होंने 26 जनवरी 1950 को पदभार ग्रहण किया था और इसके पूर्व वे संविधान सभा के भी अध्यक्ष थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दो कार्यकाल तक देश को अपनी सेवाएं दी थी।

भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन इन्होंने वर्ष 1962 से 1967 तक देश को अपनी सेवाएं दी थी।

देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन थे वह ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जिनकी कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी।

डॉ जाकिर हुसैन के बाद बी वी गिरी को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था जिन्होंने  4 महीना तक इस पद पर कार्य किया था।

वी वी गिरी के बाद न्यायमूर्ति एम हिदायतुल्लाह को भी कार्यवाहक राष्ट्रपति का पदभार दिया गया था,वे मात्र 44 दिनों तक इस पद पर थे।

इसके बाद हुए चुनाव में वी वी गिरी को राष्ट्रपति चुना गया और वे वर्ष 1969 से वर्ष 1974 तक इस पद पर थे।

वी वी गिरी के बाद अगले राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे उनकी मृत्यु भी कार्यकाल के दौरान हो गई थी।

फखरुद्दीन अहमद अली की मृत्यु के बाद बी बी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। उन्होंने फरवरी 1977 से जुलाई 1977 तक राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया था।

बी बी जत्ती के बाद नीलम संजीव रेड्डी को अगला राष्ट्रपति चुना गया था। भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में वे एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

नीलम संजीवा रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया इन्हीं के समय से 25 जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण की परंपरा आज तक निभाई जा रही है।

नीलम संजीवा रेड्डी के बाद ज्ञानी जैल सिंह को अगला राष्ट्रपति चुना गया था।

कई अवसरों पर ज्ञानी जैल सिंह ने राष्ट्रपति की शक्तियों से लोकतंत्र का परिचय कराया।

ज्ञानी जैल सिंह के बाद एम हिदायतुल्लाह को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया इन्होंने कल 25 दिनों के लिए राष्ट्रपति पद पर कार्य किया।

एम हिदायतुल्लाह के बाद रामास्वामी वेंकटरमण को अगला राष्ट्रपति चुना गया और उन्होंने अपना एक कार्यकाल पूरा किया।

रामास्वामी वेंकटरमण के बाद डॉ शंकर दयाल शर्मा को राष्ट्रपति चुना गया था उन्होंने भी अपना एक कार्यकाल पूरा किया था।

डॉ शंकर दयाल शर्मा के बाद के आर नारायण को अगला राष्ट्रपति चुना गया था उन्होंने भी अपना कार्यकाल पूरा किया।

के आर नारायणन के बाद डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को अगला राष्ट्रपति चुना गया भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी वैज्ञानिक को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था इन्होंने भी अपना एक कार्यकाल पूरा किया।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बाद श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल को राष्ट्रपति चुना गया था।

देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति के अलावा उनकी अन्य कोई भी उपलब्धियां नहीं थी बल्कि इनका कार्यकाल सभी राष्ट्रपतियों में सर्वाधिक विवादित रहा है।

प्रतिभा सिंह पाटिल के बाद प्रणव मुखर्जी को अगला राष्ट्रपति चुना गया था उन्होंने भी अपना एक कार्यकाल पूरा किया।

प्रणब मुखर्जी के बाद रामनाथ कोविंद को अगला राष्ट्रपति चुना गया था इन्होंने भी अपना एक कार्यकाल पूरा किया है।

वर्तमान में रामनाथ कोविंद के बाद राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू आसीन है इन्होंने 25 जुलाई 2022 से यह पद ग्रहण किया है।

राष्ट्रपतियों की सूची और उनके कार्यकाल –:

S.N.

PRESIDENT

TENURE

TENURE TIME

1

डॉ राजेंद्र प्रसाद 

26 JANUARY 1950 TO 13 MAY 1962

2 TIME 

2

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन 

13 MAY 1962 TO 13 MAY 1967

1 TIME

3

डॉ जाकिर हुसैन 

15 MAY 1967 TO 3 MAY 1969

कार्यकाल के दौरान मृत्यु

4

वी वी गिरी 

3 MAY 1969 TO 20 JULY 1969

कार्यवाहक राष्ट्रपति

5

न्यायमूर्ति एन हिदायतुल्ला 

20 JULY 1969 TO 24 AUGUST 1969

कार्यवाहक राष्ट्रपति 

6

वी वी गिरी 

24 AUGUST 1969 TO 24 AUGUST 1974

1 TIME

7

फखरुद्दीन अली अहमद 

24 AUGUST 1974 TO 11 FEBRUARY 1977 

कार्यकाल के दौरान मृत्यु 

8

बी डी जत्ती 

11 FEBRUARY 1977 TO 25 JULY 1977

कार्यवाहक राष्ट्रपति 

9

नीलम संजीव रेड्डी 

25 JULY 1977 TO 25 JULY 1982

एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति

10

ज्ञानी जैल सिंह

25 JULY 1982 TO 25 JULY 1987

1 TIME

11

एम. हिदायतुल्ला  

6 OCTOBER 1982 TO 31 OCTOBER 1982

राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति 

12

रामास्वामी वेंकटरमण 

25 JULY 1987 TO 25 JULY 1992

1 TIME

13

डॉ शंकर दयाल शर्मा 

25 JULY 1992 TO 25 JULY 1997 

1 TIME

14

के. आर. नारायणन 

25 JULY 1997 TO 25 JULY 2002

1 TIME

15

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम 

25 JULY 2002 TO 25 JULY 2007

1 TIME

16

श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल 

25 JULY 2007 TO 25 JULY 2012 

1 TIME

17

प्रणब मुखर्जी 

25 JULY 2012 TO 25 JULY 2017 

1 TIME

18

रामनाथ कोविंद

25 JULY 2017 TO 25 JULY 2022

1 TIME

19

द्रौपदी मुरमू 

25 JULY 2022 से निरंतर 

वर्तमान राष्ट्रपति 

Read More : मौलिक अधिकार | अंतर, वर्गीकरण, व्याख्या, संवैधानिक उपचार का अधिकार।

Leave a Comment