भारतीय संविधान के स्रोत ।

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत

हम सभी को ज्ञात है कि,भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, और यह इतना बड़ा कैसे हो गया इसके पीछे का मुख्य कारण यही है कि, हमने विश्व के प्रमुख देशों के संविधान से कुछ ना कुछ

अवश्य लिया है।

भारतीय संविधान बनाने से पूर्व संविधान सभा ने विभिन्न देशों के संविधान  का अध्ययन किया तथा स्वतंत्रता से पूर्व बने अधिनियम, राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रस्ताव का भी अध्ययन किया गया जहां से जो उपबंध अच्छा

लगा वह ले लिया गया, तथा भारतीय संविधान में सम्मिलित कर लिया गया ।

इसके अतिरिक्त संविधान का पूरा मॉडल ब्रिटिश राज व्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यद्यपि ब्रिटेन में अलिखित संविधान है, भारत में वहां स्थापित परंपराओं को अपने अनुरूप संविधान में लिपिबद्ध किया है।

संविधान के विभिन्न मुख्य उपबंधो के निम्नलिखित स्रोत हैं।

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत –:

  भारतीय संविधान के स्रोत

भारतीय शासन अधिनियम 1935  परिसंघ प्रणाली, न्यायपालिका, राज्यपाल, आपातकालीन  उपबंध, प्रांतों में शक्ति विभाजन, तीनों सूची, लोक सेवा आयोग, और अधिकांश प्रशासनिक ब्योरे, आदि ( भारतीय संविधान का लगभग 2/3 भाग या 75% अंश यहीं से लिया गया है )
ब्रिटेन का संविधान संसदीय प्रणाली, कानून का शासन, एकल नागरिकता, मंत्रिमंडल का लोकसभा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति, विधि का शासन, विधि निर्माण प्रक्रिया, संसदीय विशेषाधिकार, लोक सेवकों की पदावधी, संसद व विधान मंडल प्रक्रिया, एकीकृत न्यायिक प्रणाली,
अमेरिका का संविधान संघात्मक शासन प्रणाली, संविधान की सर्वोच्चता, मूल अधिकार, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका, तथा न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धांत, उपराष्ट्रपति का पद, संविधान की सर्वोच्चता, और राष्ट्रपति पर महाभियोग,
आयरलैंड का संविधान  राज्य की नीति के निदेशक तत्व, राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल की व्यवस्था, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में साहित्य कला विज्ञान तथा समाज सेवा आदि के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध 12 व्यक्तियों का मनोनयन और आपातकालीन उपबंध,
कनाडा का संविधान संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन, अवशिष्ट शक्ति, सबल केंद्रीकरण की व्यवस्था
ऑस्ट्रेलिया का संविधान

प्रस्तावना, समवर्ती सूची, शक्ति विभाजन,

जर्मनी का  वाइमर संविधान

आपातकालीन उपबंध, आपातकाल में मूल अधिकारों का निलंबन,

फ्रांस का संविधान 

गणतंत्रत्मक शासन व्यवस्था

सोवियत संघ का संविधान

मूल कर्तव्य

दक्षिण अफ्रीका का संविधान

संविधान संशोधन की प्रक्रिया

जापान का संविधान

कानून द्वारा स्थापित शब्दावली

Read More : मौलिक अधिकार | अंतर, वर्गीकरण, व्याख्या, संवैधानिक उपचार का अधिकार।

One thought on “भारतीय संविधान के स्रोत ।

  1. भारतीय संविधान की विशेषताएं - News Next March 25, 2023 at 13:08

    […] विदेशी संविधान के स्रोत –: […]

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *