भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची ।

विश्व के देशों के बीच भारत को विशिष्ट पहचान देने के लिए, देश के कुछ प्रतीक चिन्ह पशु पक्षियों, खाद्य पदार्थ, वनस्पतियां, फल-फूल आदि को भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में मान्यता दी गई है।

अंग्रेजों से लंबी लड़ाई के बाद प्राप्त आजादी की सबसे पहली चुनौती पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोना और उसे बनाए रखना था।(भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची)

देश के संविधान निर्माण के साथ ही राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को भी मान्यता दी गई, जिससे देश में राष्ट्रीय एकता और समन्वय स्थापित किया जा सके।

राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देश के नागरिकों में राष्ट्रीयता देश प्रेम और राष्ट्र गौरव की भावना पैदा करते हैं। राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त चिन्हों को दो भागों में बांट सकते हैं।

1) ऐसे चिंह जिन्हे आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त है।

2) ऐसे चिंह जिन्हें परंपरागत लोक मान्यता से स्वीकृति प्राप्त है।

1) ऐसे चिंह जिन्हे आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त है।

राष्ट्रीय प्रतीक
राष्ट्रीय प्रतीक के नाम

राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह ( राज चिन्ह )

अशोक स्तम्भ का शीर्ष भाग 
राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगा

राष्ट्रीय गान

जन-गण-मन 
राष्ट्रीय गीत

वंदे मातरम 

राष्ट्रीय कलेंडर

शक संवत
राष्ट्रीय पशु 

बाघ

राष्ट्रीय वृक्ष 

बरगद
राष्ट्रीय पक्षी

मयूर

राष्ट्रीय मुद्रा

रुपया
राष्ट्रीय फूल

कमल 

राष्ट्रीय जलीय पशु 

डाल्फिन
राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत रत्न

2) ऐसे चिंह जिन्हें परंपरागत लोक मान्यता से स्वीकृति प्राप्त है।

 प्रतीक
 प्रतीक के नाम

राष्ट्रीय सरीसृप

किंग कोबरा 
राष्ट्रीय धरोहर पशु 

हाथी

राष्ट्रीय सब्जी 

कद्दू
राष्ट्रीय प्रतिज्ञा

निष्ठा की शपथ 

राष्ट्रीय खेल 

हाकी
राष्ट्रीय मिठाई

जलेबी

राष्ट्रीय पकवान 

खिचड़ी 
राष्ट्रीय फल

आम

राष्ट्रीय नदी 

गंगा

राज चिन्ह (National Symbol)–:

भारत के 23 रस्त्रीय प्रतीक

i)26 जनवरी 1950 को भारत सरकार ने अशोक स्तंभ के शीर्ष पर विराजमान सिंह को राज चिंह के रूप में मान्यता दी थी।

ii)भारत का राष्ट्रीय चिन्ह, सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शीर्ष पर विराजमान सिंह की नकल (imitation) को मान्यता दी गई है।

iii) मूल स्तंभ के शीर्ष पर चार सिंह एक दूसरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं इनकी संख्या सामने से देखने पर राष्ट्रीय चिन्ह में तीन दिखती है।

iv) सिंह शीर्ष के नीचे पट्टी के मध्य में उभरी हुई नक्काशी में चक्र है जिसके दाएं ओर एक सांड और बाएं ओर एक घोड़ा है।

v) फलक के नीचे देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते अंकित है जो मुंडक उपनिषद से लिया गया है।

vi) भारत के राज्य चिन्ह का प्रयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं कार्यालयों तथा न्यायपालिका आदि से संबंधित समस्त सूचनाओं कार्य देशों एवं गजेटों आदि पर किया जाता है।

राष्ट्रध्वज (National Flag)–:

i) भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया था।

ii) राष्ट्रीय ध्वज में 3 पंक्तियां आडी है और सामान चौड़ाई की है केसरिया रंग सबसे ऊपर तथा हरा रंग सबसे नीचे है मध्य में सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का एक चक्र है।

iii) चक्र में 24 तिलिया है जो दिन के 24 घंटे का प्रतिनिधित्व करती है जो अशोक स्तंभ से ली गई है राष्ट्र ध्वज की लंबाई चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 होता है।

iv) भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज के रोहण करने का अधिकार प्राप्त है।

v) जनवरी 2004 में उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बीएन खरे की अध्यक्षता में एक निर्णय दिया जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है

vi) राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में कुछ सामान्य नियमों का पालन करना अनिवार्य है

राष्ट्रगान (National Anthem)–:

i) रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित जन गण मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 ईस्वी को भारत का राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी थी।

ii) 27 दिसंबर 1911 को सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में सबसे पहले इसे गाया गया था।

iii) राष्ट्रगान के गायन की अवधि 52 सेकंड है और संक्षिप्त अवधि 20 सेकंड है जिसमें प्रथम और अंतिम पंक्ति गाई जाती है।

iv) जनवरी 1912 में तत्वबोधिनी नामक पत्रिका में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से यह गान सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था।

v) वर्ष 1919 में रविंद्र नाथ ठाकुर ने इस गीत का अंग्रेजी रूपांतरण मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया शीर्षक से किया था।

vi) राष्ट्रगान के सम्मान में इसके गायन के समय सभी नागरिकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सावधान की मुद्रा में एकाग्र चित्त रहेंगे।

राष्ट्र गीत (National Song)–:

i) वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में 26 जनवरी 1950 ईस्वी को मान्यता दी गई थी बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ में उनके इस गीत वंदे मातरम का उल्लेख है जो संस्कृत में लिखी गई थी।

ii) इस गीत में कुल 5 पद है परंतु इसके प्रथम पद को ही राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता प्राप्त है।

iii) इसे सर्वप्रथम 1890 ईसवी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था।

iv) गाने में कुल 1 मिनट और 5 सेकेंड का समय लगता है।

राष्ट्र पशु (National Animal)–:

i) भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में बाघ (पैंथर ताईग्रीस) को मान्यता दी गई है।

ii) राष्ट्रीय पशु बाघ की प्रजाति रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जानी जाती है यह प्रजाति अन्य बाघ प्रजातियों की तुलना में ज्यादा आक्रमक शरीर छरहरी और कम वजन की होती है।

iii) बाघों की घटती संख्या को देखते हुए इनके संरक्षण के लिए भारत सरकार ने 1973 में बाघ परियोजना कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय पक्षी (National Bird)–:

i) मयूर या मोर को भारत के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

ii) भारतीय वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम 1972 के अंतर्गत इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्त है इसे किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाना पूर्णतया वर्जित है ।

iii) बारिश से पूर्व मोर पक्षी का नृत्य प्रसिद्ध और अत्यंत आकर्षक होता है ।

iv) मोर पक्षी में नर का आकार मादा की तुलना में बड़ा होता है और नर पक्षी रंग बिरंगे पंखों से सजे हुए होते हैं

v) संपूर्ण भारत में यह पक्षी पाया जाता है।

राष्ट्रीय पंचाग (National calendar)–:

i) काल गणना के लिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ देश के लिए एक राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया गया है जो शक संवत पर आधारित है।

ii) 22 मार्च 1957 को इसे राष्ट्रीय पंचांग के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी।

iii) राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार वर्ष का प्रारंभ चैत्र माह की प्रथम तिथि को होता है जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सामान्य वर्ष में 22 मार्च और लीप वर्ष में 21 मार्च को होता है ।

राष्ट्रीय पुष्प (National Flower)–:

i) राष्ट्रीय पुष्प के रूप में कमल को मान्यता प्राप्त है ।

ii) प्राचीन काल से ही इस पुष्प को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है और भारतीय सभ्यता में इसका अपना विशिष्ट महत्व है।

iii) भारत के नदियों तालाबों में सफेद और गुलाबी रंग का में यह फूल बहुतायत में पाया जाता है।

राष्ट्रीय मुद्रा (National Currency)–:

i) भारतीय रुपए को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में मान्यता प्राप्त है।

ii) भारतीय मुद्रा रुपए को नियंत्रित और निर्गमित करने का अधिकार भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया) के पास है।

iii) भारतीय रुपए के अंतरराष्ट्रीय पहचान चिन्ह () को वर्ष 2012 में मान्यता दी गई थी। मुद्रा के दो रूप हैं सिक्के और कागज से बने नोट।

राष्ट्रीय जलीय जीव (National water Animal)–:

i) भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में गंगा नदी में पाए जाने वाले डॉल्फिन को 5 अक्टूबर 2009 को मान्यता दी गई थी। वर्तमान में इस जीव का अस्तित्व खतरे में है।

ii) सफेद रंग की इस मछली का आकार 3 से 4 फुट तक हो सकता है और वजन 15 से 30 किलो तक होता है ।

राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree)–:

i) बरगद को राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में मान्यता दी गई है।

ii) बरगद के वृक्ष का आकार विशाल होता है और यह वृक्ष ऊपर से नीचे की ओर भी फैलता है ।

iii) भारतीय उपमहाद्वीप में इस वृक्ष की बहुतायत है लगभग सभी राज्यों में यह वृक्ष बहुतायत में पाया जाता है ।

राष्ट्रीय पुरस्कार (National Prize)–:

i) भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

ii) यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है इन सेवाओं में कला साहित्य विज्ञान सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

iii) इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

iv) सर्वप्रथम भारत रत्न पुरस्कार डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को प्राप्त हुआ था अब तक कुल 53 लोगों को भारत रत्न पुरस्कार दिया जा चुका है।

राष्ट्रीय नदी –:

i) 4 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था

ii) देश की एक तिहाई आबादी इस नदी के मैदानों में निवासरत है यह विश्व में सर्वाधिक घना बसा मैदान है।

iii) सनातन धर्म में यह नदी मोक्ष और पवित्रता का प्रतिरूप है।

राष्ट्रीय सरीसृप (National Reptile)–:

i) किंग कोबरा सबसे विशालकाय जहरीला सरीसृप है।

ii) दक्षिण भारतीय राज्यों में यह सरीसृप पाया जाता है।

धरोहर पशु –:

i) एशियाई हाथी जो भारत में पाए जाते हैं राष्ट्र के धरोहर पशु माने जाते हैं।

ii) मुख्य उद्देश्य इनका संरक्षण करना है।

iii) गत दशकों में हाथियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और प्राकृतिक आवास भी खत्म होते जा रहे हैं।

राष्ट्रीय सब्जी -:

i) कद्दू को राष्ट्रीय सब्जी के रूप में मान्यता प्राप्त है।

ii) यह सब्जी सारे देश में उगाई और खाई जाती है।

iii) यह सब्जी हेल्दी और किफायती होने के साथ ही साथ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

राष्ट्रीय प्रतिज्ञा –:

i) राष्ट्रीय प्रतिज्ञा भारतीय लोकतांत्रिक गणराज्य को अक्षुण्ण बनाए रखने की होती है ।

ii) इस प्रतिज्ञा या शपथ को सार्वजनिक आयोजनों के दौरान दोहराया जाता है।

iii) वर्ष 1962 में पाईदीमरी वेंकट सुब्बा राव द्वारा तेलुगु भाषा में इसकी रचना की गई थी।

राष्ट्रीय खेल –:

i) हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है।

ii) हाकी का खेल सारे देश में लोकप्रिय है और खेला जाता है।

iii) मेजर ध्यानचंद भारत के महान हॉकी खिलाड़ी थे ।

iv) भारत ने सर्वाधिक ओलंपिक मेडल हॉकी खेल में ही जीते हैं।

राष्ट्रीय मिठाई –:

i) जलेबी को राष्ट्रीय मिठाई के रूप में मान्यता प्राप्त है।

ii) मुख्य रूप से यह मिठाई ईरान देश से आई है।

iii) सारे देश में इसे बनाया और खाया जाता है साथ ही यह सारे देश में लोकप्रिय भी है।

राष्ट्रीय पकवान –:

i) खिचड़ी को राष्ट्रीय पकवान के रूप में लोक स्वीकृति प्राप्त है।

ii) स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला यह पकवान सारे देश में लोकप्रिय है।

राष्ट्रीय फल –:

i) आम को राष्ट्रीय फल के रूप में लोक स्वीकृति प्राप्त है।

ii) आम की हजारों प्रजातियां सारे देश में पाई जाती हैं और यह फल फलों का राजा भी कहा जाता है।

राष्ट्रीय पर्व –:

भारत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख तीन पर्व है, इनका समारोह पूर्वक आयोजन देश के सभी राज्यों में सरकार द्वारा किया

जाता है स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती के दिन राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सरकारों द्वारा विशेष समारोह

का आयोजन किया जाता है और लगभग संपूर्ण देश में इस दिन अवकाश की घोषणा होती है।

संघ की राजभाषा

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा को मान्यता प्राप्त है। संघ की

राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी निर्धारित की गई है। जिसे संघ के शासकीय कार्यों में भारतीय अंकों का

अंतरराष्ट्रीय रूप में प्रयोग का भी प्रावधान है। इस संविधान के प्रारंभ से 15 वर्ष की अवधि तक संघ के सभी शासकीय

कार्यों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग यथावत किया गया है ससद उपयुक्त 15 वर्ष की अवधि के बाद इस प्रावधान की

समीक्षा कर सकती है

Read More : मौलिक अधिकार |

Read More : नीति निर्देशक तत्व |

3 thoughts on “भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची ।”

Leave a Comment